कल्जीखाल…. सियासी मैदान मारने को कांग्रेस ने मजबूत किया ” हाथ “| Action में नये ब्लाक अध्यक्ष| जगमोहन डांगी की Report
सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी जनपद के कल्जीखाल ब्लाक में भी कांग्रेस ने अपना कद मजबूत करने पर एक्सरसाइज शुरू कर दी है। यहां कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने और आमजन तक पहुंचने की कोशिश तेज कर दी है। कांग्रेस के विकासखंड कल्जीखाल के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ रावत ने कमान संभालकर पूरी तरह से फील्डिंग सजा दी है। हाल में ही कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा में शामिल हो गये थे लेकिन अब कांग्रेस ने भी मोर्चा खोल दिया है। बहरहाल, कांग्रेस की नयी रणनीति व एक्सरसाइज क्या गुल खिलायेगी यह तो वक्त ही बतायेगा। लेकिन कल्जीखाल में कांग्रेेस पूरी तरह से एक्टिव हो गयी है।

दरअसल, विकासखंड कल्जीखाल के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष रघुनाथ रावतकी अध्यक्षता में ज्वाल्पा धाम में ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के चलते पार्टी को दिशा स्तर पर मजबूत करने के लिए वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे गए। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके सुझाव भी मांगे गए। वही कार्यकर्ताओं से भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई का आवाहन किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी की रीति और नीति से लोगों को अवगत कराने तथा भाजपा की जन विरोधी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी, युवा जिला अध्यक्ष मोहित सिंह, एससी विभाग जिला अध्यक्ष श्रीकांत, विधानसभा अध्यक्ष आयुष भंडारी, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, सेवादल जिला अध्यक्ष सुनील लिंगवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश भंडारी, दीपक असवाल, नवीन भट्ट, पीसीसी सदस्य मनोज रावत आदि की मौजूदगी रही। हाल में कल्जीखाल के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में सामिल हो गए थे।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने तत्काल वरिष्ठम कांग्रेस कार्यकर्ता रघुनाथ सिंह रावत को कल्जीखाल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनित किया उनकी अध्यक्षता में यह पहली बैठक में आयोजित थी जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी पहुंचे