Jay Jay Shri Ram… ” श्रीराम लीला मंचन हमारी धरोहर “. आइये इसे संजोकर रखें| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, पौड़ी गढ़वाल जगमोहन डांगी

पौड़ी गढ़वाल मनियारस्यूं पट्टी की 107 वर्ष पुरानी क्षेत्र की सबसे पुरानी रामलीला बताई जाती है। ऐतिहासिक रामलीला मंचन के शनिवार को चतुर्थ दिवस पर मुख्य दर्शक के रूप में रामलीला मंचन का शुभारंभ क्षेत्र के समाजिक एवं परा विधिक स्वयं सेवी ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी ने किया उन्होंने कहा रामलीलाए हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है।

हमको इन्हे विरासत के रूप में संजोने की जरूरत है। उन्होंने कहा समिति ने उन्हें इस धार्मिक पुनीत कार्य का मुख्य साक्षी बनाकर मेरा मान बढ़ाया इसके लिए वह ग्रामवासियों के हमेशा ऋणी रहेंगे इस प्रकार सम्मान देते से हमारी और भी नैतिक जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं। इन धार्मिक आयोजनों को प्रचार प्रसार के करने का उन्होंने प्रवासियो एवं गांववासियों को इस धार्मिक अनुष्ठान में एक मंच पर पिरोने के लिए रामलीला मंचन के मुख्य संयोजक श्री संजय असवाल निर्देशक अनिल नैथानी कुशल संचालक शिक्षित प्रधान श्री राकेश कुमार पूर्व प्रधान एवं महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती आशा देवी एवं समस्त वरिष्ठ नागरिकों का विशेष धन्यवाद किया चतुर्थ दिवस पर शनिवार को भरत का अयोध्या आगमन राम – भरत मिलन,सूर्पनखा नासिका छेड़न खर- दूषण मरण आदि दृश्य दिखाए गए

रामलीला मंचन के दौरान मेहमान कलाकारों द्वारा दर्शको मांग पर नृत्य नाटिका आदि की प्रस्तुतियां भी दी गई इस अवसर पर मुख्य दर्शको में क्षेत्र पंचायत सदस्य घण्डियाल दीपक रावत,युवा संगठन समिति घंडियाल के अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, युवा संगठन समिति के कोष अध्यक्ष उपप्रधान घण्डियाल संजय रावत,ग्राम प्रधान डांगी भगवान सिंह चौहान,महिला मंगल दल अध्यक्ष डांगी श्रीमती नीतू लिंगवाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री नवीन भट्ट,लघु उद्यमी सुदर्शन रावत धारी,ऋषि वल्लभ डूकलान जी,समस्त महिला मंगल दल घंड़ियाल युवा मंगल दल डांगी के अलावा रामलीला मंचन देखने असवालस्यूं एवं मनियारस्यूं पट्टी के विभिन्न गांवों से भारी संख्या में दर्शकों का हुजूम उमड़ा रहा रामलीला मंचन के अधिकतर अभिनय करने वाले मेहमान कलाकार दिल्ली,एनसीआर जैसे बड़े रामलीला मंचो अभिनय करते हैं। इसलिए दर्शक दीर्घा देर तक डटे रहे यह की रामलीला मंच की सजावट और कलाकारों का बेहतर अभिनय दर्शकों को बहुत आकर्षित कर रहे हैं।

ad12

जिस कारण भारी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। आज पांचवा दिवस सीता हरण और रावण अंगद संवाद का मंचन विशेष आकर्षित होगा दोनो रावण बंटी नैथानी और अंगद सौरभ कुकरेती मेहमान कलाकार हैं।। संगीत निर्देशक योगेन्द्र कुकरेती मनोज पोखरियाल पंकज भट्ट, साउंड पर दीपक सतपुली मेकअप राजेंद्र सिंह नेगी सहयोग रहा रमा समिति के अध्यक्ष परमानंद थपलियल, उपाध्यक्ष शिवनारायण असवाल, कोषाध्यक्ष दिनेश कुकरेती ने रामलीला मंचन देखने वाले दर्शकों विशेष आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *