Happy Deepawali ..बीडीसी सदस्य राजेश्वरी देवी ने कहा कि ” दिलों में प्रेम के दीप भी जलायें “| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


प्रकाश पर्व दीपावली के रंग में हर कोई रंगा हुआ है। शुभकामनाओं को देने व लेने का सिलसिला चल रहा है। समाज सेविका व बीडीसी सदस्य राजेश्वरी देवी ने भी दिल खोलकर शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने शुभकामनायें देते हुये यह भी कहा है कि गरीबों व जरूरतमंदों के लिये कुछ ना कुछ जरूर करें। राजेश्वरी देवी ने कहा कि कहीं ऐसे भी हैं जो अभावग्रस्त हैं। उनकी सहायता कर दीपावली मनायें।

ad12

आगे उन्होंने कहा कि पटाखों की आतिशबाजी के दौरान पर्यावरण का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
राजेश्वरी देवी कहा कि दिलों में भी प्रेम का दीप जलायें और दिलों को जोडें़। आओ एक दीपक गरीबों के दिलों में भी जलायें।
विदित हो कि बीडीसी सदस्य राजेश्वरी देवी नारी शक्ति की सशक्त मिसाल हैं। गरीबों व नारियों के लिये राजेश्वरी देवी लगातार कार्य कर रही हैं। बतौर बीडीसी सदस्य राजेश्वरी देवी जनसमस्याओं के निवारण करने को गंभीर हैं।