Shiv Katha….सावन माह में शिव कथा का पुण्य विशेष फलदायी| यहां हुयी श्री शिव कथा शुरू| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


सावन माह में धर्म-अध्यात्म का रंग गाढ़ा हो रखा है। जगह-जगह विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं। लालढांग क्षेत्र में भी श्री शिव कथा शुरू हो गयी है। कथावाचक पंडित बलराज पोडियाल जी महाराज ने भक्तों का कथा का अमृतपान कराया। भव्य व दिव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव कथा का शुभारंभ हुआ।


शुकवार को भव्य व दिवय कलश यात्रा शुरू हुयी। भक्तों ने पुष्पों की वर्षा कर इसका स्वागत किया। कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची। श्री शिव कथा का श्रवण कराते हुये कथावाचक पंडित बलराज पोडियाल जी महाराज ने भगवान भोलेनाथ की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सावन माह भगवान भोलेनाथ को अतिप्रिय है। इस माह शिव कथा का श्रण करने से जीवन के सकल मनोरथ सिद्ध हो जाते हैं। यहां श्री शिव कथा 22 जुलाई तक चलेगा।

ad12

23 जुलाई को भंडारा होगा और प्रसाद वितरित किया जायेगा। इस मौके पर राजेश्वरी देवी अनीता तडियाल गीता जोशी पुष्पा रावत शोभा उपाध्याय अनीता डबराल ईशा अग्रवाल आस्था गोयल, सुदन डबराल संजय अग्रवाल विनीत शर्मा धर्मेंद्र उपाध्याय भुवनेश शर्मा अनिल शर्मा आशु रावत राकेश नारंग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *