Friday, November 13, 2026
Latest:
उत्तराखंडसंपादकीय

बहुत हो गया है… अब बस सात दिन का समय| फिर धरना| Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार


चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह एवं आयुर्वेद नर्सेस संघ की महामन्त्री स्मिता, शिक्षे नेत्तर कर्मचारी संघ आयुर्वेद विश्विद्यालय की उपाध्यक्ष प्रियंका को ज्ञात हुआ कि कुल सचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विश्विद्यालय का आज भ्रमण का कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय चिकित्सालय, कालेज में है जिसमे चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ के

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा एवं उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कुलसचिव डा अनूप गक्खड़ से वार्ता करने ऋषिकुल आयुर्वेद कालेज पहुँचे उनके द्वारा पदोन्नति, अन्य पदों जैसे पंचकर्म सहायक, लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओ टी सहायक के पदों पर पदोन्नति की जाये इन पदों पर पदोन्नति से शासन पर कोई वित्तीय भार नही होगा क्योंकि सभी कर्मचारी 1900,2400,2800 ग्रेड पे कार्य कर रहे हैं संघ ने एक कर्मचारी के पदनाम परिवर्तन करने के लिए भी अनुरोध किया कुलसचिव महोदय द्वारा किसी अन्य विभाग में पद परिवर्तन किए गए हैं तो उसका पत्र दिया जायेगा तो विचार किया जायेगा।


नर्सेस संघ की प्रदेश महामंत्री स्मिता और शिक्षेनेत्तरसंघ की उपाध्यक्ष प्रिंयका ने कुलसचिव को अपनी वेतन विसंगति दूर कर4600ग्रेड पे लगाये जाने,पदोन्नति, के लिए कहा इस पर उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है,जल्द ही कार्य न होने पर आयुर्वेद विश्विद्यालय पर धरना दिया जायेगा।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा,प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र तेश्वर उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह जिलामंत्री राकेश भँवर ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति अगर एक सप्ताह के अंदर नही की जाती तो कर्मचारी आक्रोशित होकरआयुर्वेद विश्विद्यालय का घेराव करेंगे। कर्मचारियों को कोविड प्रोहत्साहन भत्ता, एवं जल्द ही पुनः कावड़ मेला आ रहा है और मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार द्वारा अभी तक ऋषिकुल ओर गुरुकुल के कर्मचारियों कीपिछले वर्ष ड्यूटी लगने के बाद भी आज तक कावंड़ यात्रा भत्ता नही दिया गया जल्द ही वार्ता कर निस्तारण न होने की दशा में आंदोलन ही विकल्प बचता है इसलिये मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार इस प्रकरण को हल्के में लेने की कोशिश न करें।

ad12


कुल सचिव डॉ अनूप गक्खड़ से वार्ता करने वालों में सर्व श्री दिनेश लखेडा, राजेन्द्र तेश्वर, महेश कुमार, राकेश भँवर,प्रियंका, उपाशना,नीमा, मधु, स्मिता, सुरेंद्रचौहान, मनोज पोखरियाल, दिनेश ठाकुर, चंद्रप्रकाश, विनोद, इत्यादि सम्मलित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *