Doon News…शहरी निकायों को करना होगा मजबूतः मुख्य सचिव|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून, जुलाई। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने स्थानीय निकायों को साफ-सुथरा बनाने, वहां शुद्ध पेयजल, जलवायु-अनुकूल वातावरण की उपलब्धता और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर शहर बनाए जाने की दिशा में ठोस कार्य करने पर जोर दिया।

मंगलवार को मुख्य सचिव ने सचिवालय में शहरी विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति जानीं। उन्होंने प्रदेश के सभी यूएलबी में वैज्ञानिक कचरा प्रसंस्करण और स्रोत पर कचरे का पृथक्करण कार्य 100 प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने डंप साइट्स के सुधारीकरण कार्य को भी जल्द पूरा करने को कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी निकायों को आत्मनिर्भर बनाने लिए उन्हें मजबूत करना होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और अनुभाग अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों को अच्छे से प्रबंधन किए गए देश-विदेश के शहरों का एक्सपोजर ट्रिप कराने जरूरत भी बताई।
