25 अप्रैल | एक Click में जानिये आज का राशिफल, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर संबंधी योजनायें सफल होंगी। प्रस्तावित  कर्य प्रगति में रहेंगे। हालाँकि प्रोपर्टी के बारे किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें।     

   वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे।         

   मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे।  ज़रूरी व प्रस्तावित कार्यो में प्रगति होगी। बौद्धिक तौर पर भी आप सकारात्मक व सृजनात्मक रहने वाले हैं। आपके कुछ जरूरी कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं।

       कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रह सकते हैं। लेक़िन   अनावश्यक भगदौड़ व धन अपव्यय भी संभव है। अतः समय व धन प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।      

     सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पूर्व दिनों की अपेक्षानुसार कामकाज़ में सुधार संभव है। यदि आप करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे।  रुके हुए पैसों की वापसी संभव है।


     कन्या राशि- आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।   करियर में उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। नए रोज़गार से जुड़ने की भी संभावना बन रही है। पदोन्नति भी संभव है।

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे।  रुके हुए कार्य सुधरने शुरू हो सकते हैं। शिक्षा व विदेश संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। यद्यपि सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा।    

       वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आज आपको दूरी रखनी चाहिए। यद्यपि बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी संभव है।      

      धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। शुभ कार्यों में धन ख़र्च संभव है। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे।

        मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति और प्रगति की संभावना बन रही है।यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें अपेक्षित परिणम प्राप्त होंगे। मित्र पक्ष के सहयोग से कार्य हल होंगे। बैंक लोन संबंधी अवरोध दूर होंगे। पिछली समस्याओं का समाधन भी संभव है।


कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। यदि आप किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकूल प्रगति प्राप्त होगी। आपके विशेष प्रयत्नों से कुछ ज़रूरी कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। लेक़िन महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति में जल्दबाजी से बचना होगा। कागज़ी कार्यवाही में भी बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *