” जय माता दी ” इस पुलिस चौकी के अंदर से आयी आवाज|अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
रामनवमी के दिन घर-घर कन्या पूजन का सिलसिला चल रहा है। इससे पहले अष्टमी के दिन भी कन्या पूजन किया गया था। मठ-मंदिरों से लेकर घर-घर मां नव दुर्गा के जय-जयकार है। इस क्रम में लालढांग पुलिस चौकी में भी कन्या पूजन किया गया।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/03/jk-2-4.jpg?resize=321%2C222&ssl=1)
थाना श्यामपुर के अंतर्गत लालढांग चौकी मेें भी रामनवमी के दिन कन्या पूजन हुआ है। यहां विधिविधान से कन्या पूजन से पहले कन्याओं का स्वागत हुआ। कन्याओं को भोजन कराने के बाद यथोचित दक्षिणा भी दी गयी। इस मौके पर पुलिस चौकी के अंदर ही मां नव दुर्गा के जयकारों की गूंज सुनायी दी।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/03/jk-4.jpg?resize=332%2C171&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/03/jk-2-5.jpg?resize=381%2C191&ssl=1)
इस अवसर पर लालढांग चौकी इंचार्ज विनय द्विवेदी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज विनय द्विवेदी ने कहा कि शक्ति साधना का खास समय नवरात्रे होते हैं। इससे हमें सकारात्मक शक्ति मिलती है। उन्होंने लोगों को रामनवमी की शुभकामनायें दी हैं।