हल्द्वानी में टूटा सब्र का बांध| आंदोलन की भी हुंकार| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हल्द्वानी


बार-बार आश्वासनों की मीठी गोली से कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है। हल्द्वानी में कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटते दिखा। यहां सीधेतौर पर आंदोलन की बिगुल बजता दिखा। दोटूक कहा कि अब ये मीठी गोली नहीं चलने वाली है। साफ किया गया कि शीघ्र ही मांगें पूरी नहीं हुयी तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा।

बेस चिकित्सालय हल्द्वानी जिला नैनीताल में कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांगो को लेकर कुमाऊं मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष जिला मंत्रियों ने प्रतिभाग किया और महानिदेशालय और शासन के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा स्वास्थ्य के संवर्गाे की पदोन्नति और ग्रैड पे बढ़ चुकी है स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों से समझौता होने के बाद भी आज तक पदोन्नति नही की जा रही है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री सुनील अधिकारी एवं जिला अध्यक्ष नैनीताल गौरी शंकर ने किया।


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पांडे मंडल अध्यक्ष भूपाल शाह ने कहा कि महानिदेशक महोदय द्वारा तीन बार पदोन्नति, पोष्टिक आहार भत्ता, जोखिम भत्ता, एक माह के मानदेय को लेकर समझौता किया जा चुका है किंतु आज तक समझौते का पालन नहीं किया गया जो कि अन्याय पूर्ण और दोहरी मानसिकता को दर्शाता है अगर जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर सभी कर्मचारी आंदोलन पर जाएंगे।


जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ ललित शाह, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा,पूरन सिंह सतवाल जिलाध्यक्ष चम्पावत जीवन सिंह जिलाध्यक्ष बागेश्वर अजय भंडारी जिलाध्यक्ष नैनीताल गौरी शंकर जिला मंत्री ऊधम सिंह नगर भूपाल शाह ने कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नति लेब सहायक, डार्करूम सहायक, ओ टी सहायक एवं पोष्टिक आहार भत्ता के समझौते होने के बाद भी महानिदेशालय उसका पालन नहीं कर रहा है उनके द्वारा समझौते का उल्लंघन किया जा रहा है जो कि न्यायोचित नही है संघ इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री मिलकर अवगत कराएंगे कि एक प्रदेश में दोहरी नीति पशुपालन विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को वेक्सीनेटर में पदोन्नति और उद्यान विभाग के कर्मियों को4200 ग्रेड पे और जिन कर्मचारियों ने कोरोना में अपनी जान की परवाह नहीं की उनको दुत्कारा जा रहा है जो अन्याय पूर्ण रवैया है।


बैठक में कुमाऊं मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष जिला मंत्री ने सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारणी को अगले दो वर्ष के लिए विस्तार की सहमति दी और जो पद रिक्त थे उन पदों पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश नाथ पिथौरागढ़, प्रदेश संगठन सचिव कमलेश गोस्वामी बागेश्वर को चयनित किया गया ।


बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा एव महामंत्री सुनील अधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश पंत ने हल्द्वानी उपशाखा के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पांडे मंत्री जे सी बेलवाल एवं जिलाध्यक्ष गौरी शंकर एवं मंत्री बहादुर सिंह एवं सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनपद स्तर पर किसी अधिकारी द्वारा कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उस अधिकारी के विरुद्ध आंदोलन की कार्यवाही की जायेगी।

ad12


बैठक में गिरीश पंत, सुनील अधिकारी, ललित शाह, पूरन सिंह सतवाल, त्रिलोक सिंह फर्त्याल, जीवन सिंह, शिवदत्त जोशी, अजय भंडारी, सुरेश नाथ, कमलेश गोस्वामी, नंदा बल्लभ पांडे, प्रकाश पांडे, दीवान सिंह कोरंगा,राजकुमार, मदन मोहन जोशी, देवीदत्त, सुरेश गोस्वामी, भूपेंद्र यादव,भूपेंद्र सिंह,राजेन्द्र सिंह, जगदीश, हेमा फर्त्याल,गीता कोरंगा भूपाल शाह, दिनेश लखेड़ा राज, इत्यादि ने भागेदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *