weather update..उत्तराखंड में मौसम हुआ ठंडो रे ठंडो| जानिये मौसम का हाल
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अपने उत्तराखंड में मौसम का मिजाज ठंडो रे ठंडो हो रखा है। मैदानी क्षेत्रों में तो सुबह व रात के वक्त कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज और भी ठंडो रे ठंडो होने का है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2021/11/moasam.jpg?resize=324%2C179&ssl=1)
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 व 26 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। तीन हजार से मीटर से अधिक ऊंचाई पर मामूली बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों में कोहरा रहेगा। कुछ जिलों में मौसम साफ रह सकता है। 27 और 28 दिसंबर को राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है