laldhang @ खाकी ने दिया छात्रों को कानून का ज्ञान| अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखंड मित्र पुलिस का नशामुक्त उत्तराखंड का अभियान जारी है। नशे के सौदागरों पर शिकंजा भी कसा जा रहा है तो आमजन को जागरूक भी करने को लेकर भी खाकी गंभीर है। इस क्रम में श्यामुपर पुलिस की ओर से आदर्श राजकीय इंटर कालेज श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को जागरूक किया गया।

ad12

कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। इसके अलावा कानूनों की भी बारीकी से जानकारी दी गयी। यातायात नियमों की जानकारी भी दी गयी। इसके अलावा ऑनलाइन ठगी( साइबर अपराध),गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जानकारी दी गई तथा वाहन चोरी की आनलाइन/ शिकायत दर्ज करने के संबंध में जानकारी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *