Friday, November 13, 2026
Latest:
उत्तराखंडशिक्षासंपादकीय

kotdwar|खादी को लेकर क्या हैं योजनायें| शिविर में दी जानकारी| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा


खादी को लेकर क्या योजनायें हैं। खादी के उद्योग को विस्तार देने को इसे सीधे तौर पर रोजगार से जोड़ने की तमाम योजनायें संचालित हो रही हैं। इन्हीं योजनाओं की जानकारी पौड़ी जनपद के कोटद्वार में आयोजित एक शिविर में दी गयी।


जनपद पौड़ी के कोटद्वार क्षेत्र के पश्चिमी झंडी चौड के श्री विश्वकर्मा सामुदायिक केंद्र में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग उत्तराखंड प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक पुरुष महिलाओं ने भाग लिया।

ad12

जिसमें उत्तराखंड देहरादून के सहायक निदेशक जे एस मलिक ने विभिन्न योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नामित पार्षद परशुराम की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पार्षद सुखपाल शाह आयोग के ओ पी उपाध्याय, मोहम्मद इम्तियाज, भवन गिरी,जसवंत रावत, राकेश चंद्र उनियाल, हरि सिंह रावत, पुष्पा देवी शाह, राजेंद्र चौहान, नरेंद्र सिंह नेगी,सुमित फाउंडेशन के सुरेंद्र सिंह सैनी, सुरेंद्र गुसाईं, सुरेंद्र सिंह पवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *