” मिशन गैंडीखाता ” फतह को भाजपा ने उतारे ” दिग्गज “| क्लिक कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


गैंडीखाता के सियासी दुर्ग को भेदने के लिये भाजपा ने दिग्गजों की टीम उतार दी है। गैंडीखाता जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल की राह आसान करने के लिये एक के बाद एक दिग्गज मैदान में उतर रहे हैं। इस सीट पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद खुद मोर्चा संभाले हुये हैं। वहीं, बृजमोहन पोखरियाल का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो रखा है।


अब गैंडीखाता जिपं सीट को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की प्रतिष्ठा के रूप में देखा जाने लगा है। यहां भाजपा ने बृजमोहन पोखरियाल को मैदान में उतारा है। पोखरियाल पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के खास माने जाते हैं। इस सीट पर स्वयं स्वामी मोर्चा संभाले हुये हैं।

ad12

बृजमोहन पोखरियाल के समर्थन में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। यहां के एक के बाद महारथी पोखरियाल के समर्थन में उतर रहे हैं। इस क्रम मेें वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी व राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने भी पोखरियाल के समर्थन में प्रचार किया। दोनों दिग्गजों ने बृजमोहन पोखयिाल को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर आलोक द्विवेदी, सुरेंद्र रावत, संतराम सिंह, जगपाल सैनी, यादराम सैनी, विनोद सैनी, विनोद जोशी, मुकेश डबराल, श्रेष्ठ चौहान, सुनील नेगी, रोेहित नेगी, संजय सैनी, प्रशांत सैनी, अशोक कुमार सैनी, राहुल सैनी, रामेंद्र शीशपाल पोखरियाल, रजनीश सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *