गैंडीखाता फतह को ” बहुगुणा मंत्र “| ..और भी पैनी हुयी ” कुल्हाड़ी ” | click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, चुनावी डेस्क


गैंडीखाता जिला पंचायत की सीट पर भाजपा ने पूरी ताकत के साथ प्रचार को प्रचंड व रणनीति को पैनी कर दिया है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल की जीत सुनिश्चित करने को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के बाद अब वर्तमान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं के उत्साह करंट डाल दिया है। पोखरियाल के समर्थन में उतरे सौरभ ने एकजुटता के साथ यु़द्धस्तर पर कार्य करने का आह्वान किया। उधर, पोखरियाल के जनसंपर्क अभियान ने तेज गति पकड़ ली है। भाजपा की पूरी टीम पोखरियाल के समर्थन में जुट गयी है।

गैंडीखाता सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल का प्रचार तंत्र प्रचंड होता जा रहा है। भाजपा व पोखािरयाल ने जीत की खातिर पूरी ताकत झोंक दी है। एक दिन पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बृजमोहन के समर्थन में कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिये थे। अब वर्तमान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सियासी धार को और भी पैनी कर दिया है। कुल्हाड़ी चुनाव निशान को लेकर सियासी मैदान में उतरे बृजमोहन पोखरियाल ने भी जनसपंर्क अभियान को तेज कर दिया है। सौरभ बहुगुणा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पोखरियाल को विजयी बनाने को एकजुटता के साथ युद्धस्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र की खातिर पोखरियाल को विजयी बनायें। सौरभ ने जनता से अपील की कि क्षेत्र के विकास की नयी कहानी लिखने के लिये पोखरियाल को वोट दें।

ad12

उधर, सोमवार को भी बृजमोहन पोखरियाल का जनसंपर्क अभियान जारी है। बृजमोहन पोखरियाल घर-घर पहुंचकर विकास के खातिर वोट मांग रहे हैं। पोखरियाल ने वादा किया है कि क्षेत्र के समग्र विकास को कार्य होंगे। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा कि कांग्रेस ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *