saturday| एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टूडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ  रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में निरन्तर उन्नति व प्रगति की संभावनाएं  बनी रहेगी। पैसों को लेकर आपकी अपेक्षाएं  व योजनायें हल होंगी। यदि आप किसी उद्देश्य को लेकर प्रयासरत हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम प्राप्त होंगे।  पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। विदेश व शिक्षा संबंधी कार्य हल होंगे। लव पार्ट्नर से उपहार मिल सकता है।

     वृष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर में उत्तरोत्तर सुधार की संभावना बनी रहेगी। हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ी बहुत व्यस्तता रह सकती है। आज आपको कार्यस्थल में सहकर्मियों के  साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए। आप जिन ज़रूरी कर्यों को कर रहे हैं,या करना चाहते हैं,उनमें सफलता मिलेगी।

        मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप करियर संबधी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसका आज समाधान  निकल सकता है। उच्च शिक्षा दिशा में किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आज आप पूर्व निर्धारित किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपकी रुचि धर्म कर्म की तरफ भी रह सकती है। किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति का कुशल मार्गदर्शन भी आपको मिल सकता है। आपके शत्रु अथवा प्रतिद्वंद्वी भी परास्त होंगे।  

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कामकाज में उतार-चढ़ाव की स्थिति तो रह सकती है, लेकिन आज आपकी तार्किक व मंत्रणा शक्ति बहुत अच्छी रहेगी। अतः आप विपरीत परिस्थितियों को स्वयं के अनुकूल बनाने में सफल होंगे। हालाँकि आज आपके मन में उदासीनता व निराशा के भाव भी उत्पन्न हो सकते हैं। बहुत समय से रुके हुए धन की वापसी की संभावना बन रही है। किसी गुप्त रिश्ते से भी आप जुड़ सकते हैं।                                           

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यापार में आज भी आपको  उन्नति और प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। भूमि-वाहन की योजनायें सफल होंगी। परिजनों से  संबंध मजबूत होंगे।    धन और संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। यदि आप रिश्ता ढूढ़ रहे हैं,तो आपके प्रयास सफल होंगे।


        कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।    आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। किसी कारणवश रुकी हुई  पदोन्नति व स्थानपरिवर्तन के मामले हल होंगे। हालाँकि आज आपको वाद-विवाद व आरोप-प्रत्यारोप से दूर रहना चाहिए। थोड़ी बहुत मानसिक अस्थितरता भी रह सकती है। अतः धैर्य व संयम बनाकर रखें।

                        

    तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आर्थिक लाभ की आज अच्छी संभावना बन रही है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण उद्देश्य भी हल हो सकता है। लेक़िन यदि आपको कहीं धन का निवेश करना हो,तो निर्णय सोच-विचार के बाद ही लें। कारणवश किसी महिला से विवाद होने की स्थिति में शांत रहने का प्रयास करें।


       वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य यथावत चलते रहेंगे। आज आपकी शारीरिक ऊर्जा बहुत अच्छी रहने वाली है। प्रस्तावित कार्य रुकावट के बाबजूद भी हल होंगे। स्वरोजगार की स्थापना हेतु किये जाने वाले प्रयास सफल होंगे। लेक़िन आज आपको केवल उन्हीं कार्यो पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जो पूर्व नियोजित हों, अन्यथा आप व्यर्थ के कार्यों में भी उलझ सकते हैं।    

     धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर में आपको उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहने वाली है। परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। अधिनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे।आय में वृद्धि की संभावना है। हालांकि आज कामकाज को लेकर थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रह सकती है। निर्णय लेने की स्थिति में भी आप असहज महसूस कर सकते हैं।लेकिन यदि आप संयम व धैर्य के साथ दैनिक कामकाज व अन्य ज़रूरी कार्यों को करने का प्रयास करते हैं,तो पूर्ण सफलता मिलेगी। यदि आप मौखिक प्रस्तुतिकरण कार्य व हार्डवेयर, सफ्लायर,कॉन्ट्रेक्टर आदि व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में  उन्नति व प्रगति प्राप्त होगी। आपके जरूरी व महत्वपूर्ण  कार्य हल होंगे। आज आपके घर व कार्यस्थल में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।  मान-सम्मान मिलने की भी संभावना बन रही है। यदि आप क्रिएटिव आदि सृजनात्मक कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रह सकता है।

ad12


मीन राशि– आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।हालाँकि कामकाज को लेकर थोड़ा भागदौड़ रह सकती है, लेकिन आपके उद्देश्य पूर्ण होंगे व दैनिक कार्य भी अपेक्षानुसार पूरे होंगे। आज आपको अनावश्यक यात्रा से परहेज करना चाहिए। तथा धन निवेश के विचार या तो टाल देने या फिर बहुत सोच-विचार के बाद निर्णय लेना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *