घास काटने गयी महिला पर गुलदार का हमला| एक click में जानिये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


UTTRAKHAND के अल्मोडा जिसे महिला पर गुलदार guldar के हमले करने की खबर है। गनीमत रही कि अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला और महिला की जान बच गयी।


जानकारी के अनुसार, अल्मोडा जनपद almora distt के ताकुला विकासखण्ड के ग्राम डोटियालगांव में घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। साथ आई अन्य महिलाओं द्वारा शोर गुल मचाये जाने पर गुलदार महिला को घायल कर जंगल में भाग गया।

डोटियालगांव निवासी 36 वर्षीय गंगा देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपने घर से तकरीबन 200 मीटर दूर स्थित बगडू जंगल में घास काट रही थी। तभी घात लगायेगुलदार ने उस पर हमला कर दिया। अन्य महिलाओं द्वारा चिल्लाये जाने पर गंगा देवी को घायल अवस्था में छोड़, गुलदार जंगल में भाग गया। गंगा देवी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ताकुला लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार व टांके लगाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।

ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। तेंदुओं को पकड़ने हेतु उनके द्वारा 6 माह पूर्व लिखित पत्र वन विभाग को दिया गया था, लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ईश्वर जोशी ने बताया कि बिनसर बन्य जीव विहार से लगे सुनोली, हड़ौली, भैंसोड़ी, भेटुली सहित आस पास के गांवों में तेंदुए व जंगली सूअर दिन दहाड़े घूम रहे हैं।

ad12

जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है। उन्होंने तेंदुओं को पकड़ने के साथ ही सूअरों को मारने हेतु ट्रेंड शिकारियों को भेजने की मांग की। साथ ही पिछले 4 साल से लंबित पशु क्षति का मुआवजा भुगतान करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *