देखिये वीडियो |” उरगम घाटी ” में घुला अमृत महोत्सव का रंग | ” नारी शक्ति ” ने निकाली तिरंगा रैली| लक्ष्मण सिंह नेगी की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, लक्ष्मण सिंह नेगी, चमोली गढ़वाल

आजादी के अमृत महोत्सव का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। उत्तराखंड के चमोली जनपद की उरगम घाटी भी अमृत महोत्सवव के रंग में रंगी हुयी है। खासो-आम का तन व मन अमृत महोत्सव के रंग में रंगा हुआ है। उरगम घाटी जोशीमठ पंच केदार कल्पेश्वर और पंच बद्री के ध्यान बद्री के स्थान में इन दिनों लोग आजादी के जश्न से सराबोर हो रखे हैं।

ad12

रविवार को उरगम घाटी के महिला मंगल दल की महिलाओं ने तिरंगा रैली प्रभात फेरी निकाल कर के किया। इसमें वंदे मातरम भारत माता की जय के उद्घोष नारों के साथ पारंपरिक लोकगीतों के साथ लोगों ने तिरंगा रैली का आयोजन किया। इसमें ग्राम पंचायतों महिला संगठनों स्वच्छ कार्यकर्ताओं ने चढ़कर भाग लिया इस कार्यक्रम उरगमयांरी ,थैणा,बड़गिणड़ा, देवग्राम की महिला संगठनों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *