नमस्कार| आज मंगलवार है जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसमें अड़चने आ सकती है।धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है। क्या करें?छोटी कन्याओं को दूध,दही का दान करें।                                      

    वृष राशि- आज आपकी पहले से चली आ रही किसी समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आपका जीवन साथी से मतभेद चल रहा हैं तो, आज सुलह की कोशिश करें,आपके संबंध  सुधर सकते हैं। आप  युवा वर्ग से हैं,तो आज आपका प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है।                      

     मिथुन राशि-आज  आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे। आपको किसी निजि परिजन की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है। वेरोजगार लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ और सफलता का सूचक है।                                                                       

  कर्क राशि-आज का दिन  आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने के लिए काफी सक्रिय रह सकते हैं। आप व्यवसाय वर्ग से है,तो आपको व्यवसाय विस्तार हेतु अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

  सिंह राशि-आज आपको अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करनी होगी। अन्यथा आप बेमतलब के कामों में समय खराब कर सकते हैं।  धन का दुरुपयोग भी संभव है। माता और स्थाई संपत्ति को लेकर भी आप परेशान रह सकते। अतः आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा। दिन अनुकूल बनाने के लिए ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।

कन्या राशि-आज आपके मस्तिष्क में उठने वाले विचार काफी रचनात्मक रह सकते हैं। जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे,और कोई   शुभ सूचना भी आपको  आज मिल सकती है। आर्थिक लाभ भी आज आपको हो सकता है।

   तुला राशि-आज आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक द्वन्द अथवा मानसिक विचलन के कारण आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कार्य स्थल में बहुत सावधानी रखनी होगी,अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। दिन अनुकूल बनाने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।         

    वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है,नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोगनौकरी पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,उन्हें आज किसी पदासीन व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।  

धनु राशि-आज आपको काफी संभलकर चलने की जरूरत है। खासकर यदि आपको धन संबंधी या किसी कीमती वस्तु जैसे जमीन आदि को ख़रीदने व बेचने के बारे में निर्णय लेना हो तो आज टालने की कोशिश करें। नौकरी-व्यवसाय में भी अनावश्यक फेरबदल करने से बचें।


मकर राशि-आज आपको किसी परिवारी जन के कारण प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं, और रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको  किसी संम्पन्न घर से रिश्ता मिल सकता है। आज आपको धन का लाभ  भी हो सकता है।


 कुम्भ राशि-आज आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो  सकता है।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में भी धन लाभ की संभावना है। लेकिन जोश में होश बनाये रखें।

ad12


मीन राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही अधिक समय देना होगा। किसी नई गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आज आपको कार्य स्थल में सावधानी से रहना होगा। अन्यथा किसी आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है।  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है,ख़ासकर जो किसी किसी उच्च शिक्षण संस्थान या पसंदीदा विषय में प्रवेश पाना चाहते हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *