जय जय श्रीराम | जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

CITYLIVE TODAY. MEDIA HOUSE

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है।आप स्वयं भी काम के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके प्रस्तावित कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ेंगे। आपका रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है। आपको मित्र वर्ग से भी अच्छा सहयोग मिल सकता है।                                                         

वृष राशि- आज आपको दिनचर्या निश्चित करनी होगी,अन्यथा आप समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आर्थिक लेनदेन में भी सावधानी की ज़रूरत है। मानसिक उलझनन के कारण  भी आप असहज महसूस कर सकते हैं। ख़ासतौर आज आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए ध्यान करे,व दुर्गा चालीसा का यथा संख्या पाठ करें।

     मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। यदि आप वेरोजगार हैं,तो आज आप रोजगार से जुड़ सकते हैं। आपके करियर में कोई अच्छा बदलाव भी आ सकता है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।                                                       

    कर्क राशि-आज आपके  मन  और विचारों में अस्थिरता  रह सकती है। इसलिये आपको कार्य क्षेत्र में गम्भीरता की आवश्कता है। कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिसमें जोख़िम की संभावना हो।    

                                                          

  सिंह राशि-आप आपको किसी कार्य विशेष में किसी परिचित व्यक्ति का भरपूर  सहयोग मिल सकता है। आपके रुके हुए कार्य सुधार की ओर बढ़ने शुरू हो सकते हैं। आपका रुका हुआ धन भी आज वापस आ सकता है।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ज्यादातर  मामलों में शुभ है। खासतौर पर यदि आप नौकरी या रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, तो आज आपको सफलता  मिल सकती है।     

                                           

  तुला राशि-आज आपके धैर्य की परीक्षा का दिन है। विपरीत परिस्थितियों में आपको संयम से काम लेना होगा।अन्यथा  कार्य क्षेत्र में आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सामान्य  व्यवहार  में भी आपको शान्ति का परिचय देना होगा।  दिन को बेहतर बनाने के लिए  ॐ विष्णवे नमः मंत्र का जप करें।

     वृश्चिक राशि-आज आपको दैनिक कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। कुछ नया काम या नया प्रयोग करना आज उचित न होगा। यदि आप  स्वास्थ्य कारणों से परेशान हैं, तो आज स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।।

   धनु राशि-आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आप वाहन खरीदने का भी  मन बना सकते हैं। यदि आप कोई सार्वजनिक कार्य कर रहे हैं, तो आपको मान-सम्मान भी मिल सकता है।

मकर राशि-आज आपके परिवार में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे ।यदि आप किसी रोग-बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज आपको रोग से काफी राहत मिल सकती है।


 कुम्भ राशि-आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है, अतः लेनदेन के मामलों में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। किसी परिजन के कारण आपका मन अशान्त रह सकता है। लेकिन आपके रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

ad12


  मीन राशि-आज आप पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। आप की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त रह सकती है। लेकिन यदि आप विपरीत परिस्थितियों में संयम और विवेक से काम लेते हैं, तो आज आप  कोई उपलब्धि भी हासिल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *