जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य एवं शुभ रहेगा। लेकिन कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होगा जैसे-विवाद की स्थिति में संयम रखना एवं विवाद को टालने की कोशिश करना। दूसरी बात निजि वाहन से लम्बी यात्रा का परहेज करना। तीसरी बात-कार्य स्थल में सहकर्मियों व कर्मचारियों से अच्छे संबंध बनाके रखना।   

    वृष राशि- आज आप काम के प्रति काफी समर्पित और और गंभीर बने रहेंगे। अधिनस्थ कर्मचारियों से आप बहुत अच्छा काम ले सकते हैं। काम से सम्बंधित किसी यात्रा को भी सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही आप बच्चों के लिए कोई आर्थिक या शिक्षा संबंधी ठोस योजना भी बना सकते हैं।       

  

                                        

  मिथुन राशि-आज आप किसी घरेलू विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं, छोटे भाई-बहिन के कारण भी चिंतित रह सकते हैं। आज आपको मेहनत के अनुरूप लाभ कम मिलेगा। लेकिन कुछ महत्वपूर्ण काम आपके सुधर सकते हैं।।

       कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आप किसी लाभप्रद यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप बच्चों से सम्बंधित सामान का व्यवसाय करते हैं,तो आज आपको कोई विशेष लाभ या उपलब्धि हासिल हो सकती है।।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे,लेकिन मानसिक द्वन्द के कारण आप असहजता  महसूस कर सकते हैं। आर्थिक लेन-देन में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है। आपके बिगड़े हुए काम बनने शुरू होंगे। ख़ासकर आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी कुछ नये मौके मिल सकते हैं। आपके मन-मस्तिष्क में नये और रचनात्मक विचार भी आ सकते हैं।                                                                         

तुला राशि-आज आपको नौकरी  अथवा व्यवसाय में  अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। कार्य स्थल में  वाद -विवाद की संभावना भी बन सकती है। लेकिन जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें नौकरी का मौका मिल सकता है।                                                                     

वृश्चिक राशि-आज भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके प्रास्तावित सभी कार्य पूरे होंगे। आपको धन लाभ भी हो सकता है, अथवा आपका यदि कहीं पैसा रुका हुआ है, तो आज वापसी की अच्छी संभावनाएं बन सकती है।।                                                        

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण। रह सकता है। खासकर यदि आप नौकरी करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके अतिरिक्त आपको क्रोध पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य या तो पूरा हो सकता है,या फिर किसी महत्वपूर्ण कार्य की आप शुरूवात कर सकते हैं।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। कुछ परिस्थिति आपके। अनुकूल होंगी तो कुछ आपके  विपरीत भी हो सकती है,लेकिन यदि आप थोड़ी सावधानी और संयम का पालन करेंगे,तो आप अच्छी परिस्थितियों का पूरा लाभ ले सकते है,और विपरीत परिस्थिति से आसानी से निपट सकते हैं।

ad12


मीन राशि-आज आपके कार्यों में कुछ रुकावट आ सकती है, केवल उन्हीं कार्यों में समय लगायें, जो आपके दैनिक रूटीन का हिस्सा हों। यदि आप विद्यार्थी हैं,तो आज आपके परिश्रम सफल होंगे। आज आप अपने प्रेमी या प्रेमिका को विवाह का प्रस्ताव दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *