जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे।लेकिन कुछ मानसिक उलझन रह सकती है। बहुत आवश्यक न हो तो, यात्रा करने से बचे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको कोई प्रसन्नता दायक सूचना मिल सकती है। आज आपकी निर्णय शक्ति व चिन्तन शक्ति बहुत अच्छी होगी। कार्य क्षेत्र में भी आपको आज प्रसन्नता प्राप्त होगी।                                                                  

     मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान केन्द्रित करना होगा। धन/पैसों संबंधी लेनदेन में विशेष सावधानी की जरूरत है। अन्यथा धन हानि  संभव है।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है। ख़ासकर आज आप या तो आर्थिक साधनों से जुड़ सकते हैं या फिर आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। बड़े भाई बहिन की ओर से आपको ख़ुशी या किसी प्रकार सहयोग मिल सकता है।     

             

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी पिछली समस्या का समाधान होने वाला है, तथा उन्नतिकारक  अवसर भी मिलने वाले हैं। नौकरी व्यवसाय से आपको संतुष्टि और अपेक्षित लाभ प्राप्त होगा।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ कारक रहेगा। लेकिन आपको दैनिक  योजनाओं के अनुरूप ही कार्य करने होंगे। अन्यथा आप बेबजह के कार्यों में लिप्त होकर समय जाया कर सकते हैं।   

      

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा संघर्षकारक रहने वाला है। आज आपको कार्य स्थल में अनपेक्षित उलझनों का सामना कर पड़ सकता है। आपकी मनोवृत्ति में भी कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।                                                                  

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको कार्य स्थल में मान-सम्मान व प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा । आज आप मन पसन्द जीवन साथी का चयन भी कर सकते हैं।    

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ने शुरू होंगे। आकस्मिक कुछ शुभ घटनाक्रम भी घटित हो सकते हैं।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो दुष्प्रभावित नही होंगे लेकिन। कुछ गलत निर्णय लेने के कारण आप असहजता महसूस कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से आप की चिंता बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त आज आपको आहार पर भी विशेष ध्यान देना होगा।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य  यथावत चलते रहेंगे लेकिन आज आपको समय प्रबंधन की आवश्यकता रह सकती है। अन्यथा आज आपका समय व्यर्थ के कामों में खराब हो सकता है। किसी परिजन से आपका वाद;विवाद भी आज सम्भव है।

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है।आपके द्वारा किये जाने वाले सभी प्रयास  सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आपको अधीनस्थ कर्मचारियों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप कला आदि के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं तो आज आपकी कला निखर कर आने वाली है। यदि आप व्यवसाय स्थापित करने का विचार बना रहे हैं,तो आज आपको किसी के द्वारा सहयोग या मार्गदर्शन मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *