मिला भरोसा| तीन दिन में मिलेगी आश्रितों को नियुक्ति| पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
नगर निगम हरिद्वार में पिछले तीन सालों में कई कर्मचारी नहीं रहे। इनके आश्रितों को नियुक्ति की मांग ठंडे बस्ते में पड़ी है। हालांकि कुछेक आश्रितों को नियुक्ति मिली भी है। जिन आश्रितों को नियुक्ति नहीं मिली है उनकी नियुक्ति की मांग को लेकर संयुक्त कर्मचारी मोर्चा ने सीधे-सीधे निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा के तेवरों को भांपते हुये नगर आयुक्त ने तीन दिन में नियुक्ति करने का भरोसा दिया है।
नगर निगम हरिद्वार में विगत कई वर्षों से जिन जिन कर्मचारियों की मृत्यु हुई है उनके मृतक आश्रित के रूप में उनके परिवार के सदस्यों को नियुक्ति प्रदान किए जाने हेतु कई बार संयुक्त कर्मचारी मोर्चा नगर निगम हरिद्वार द्वारा नगर आयुक्त से अनुरोध किया गया नगर आयुक्त महोदय द्वारा दिए गए आश्वासन के पश्चात भी कई कर्मचारियों की 8-9माह तथा 1 वर्ष से भी अधिक का समय व्यतीत होने के पश्चात मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति नहीं हो पाई जिस कारण आज संयुक्त कर्मचारी मोर्चा हरिद्वार के कर्मचारियों के द्वारा नगर आयुक्त के कार्यालय मैं अपना रोष व्यक्त किया गया।

इसके पश्चात सयुक्त कर्मचारी मोर्चा द्वारा मृतक आश्रितों के आश्रितों को तत्काल नियुक्ति दिए जाने हेतु लिखित रूप में तीन दिवस का समय दिया गया है इसके अतिरिक्त निगम के कर्मचारियों की 11þ डीए का भुगतान भी तत्काल किए जाने की मांग की गई है तथा निगम के कार्यालय के विभागीय लिपिको लेखा लिपिक संवर्ग आदि विभागीय कर्मचारियों के फीडबैक जैसे आउटडोर का कार्य न लिए जाने हेतु ज्ञापन दिया गया है यदि तीन दिवस के भीतर उपरोक्त तीनों मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो संगठन द्वारा तीन दिवस के पश्चात नगर निगम में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले संघर्ष करने की रणनीति बनाई जाएगी

ज्ञापन देने वालों में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के आत्मा राम बेनीवाल बोर्ड कर्मचारी यूनियन हरिद्वार के महामंत्री मुरली मनोहर नगर निकाय कर्मचारी महासंघ हरिद्वार के अखिलेश शर्मा आदेश यादव इंदर सिंह रावत उत्तराखंड स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ शाखा हरिद्वार के प्रवीण तेश्वर उत्तरांचल स्वछकार कर्मचारी महासंघ शाखा हरिद्वार के अध्यक्ष सुनील राजोर, राजेंद्र श्रमिक सहित अन्य कर्मचारियों देशराज राठौर सुधाकर भट्ट अमन गंभीर कुसुम लता रविंद्र राठौर राजीव शर्मा, ललित अरोड़ा अशोक गुप्ता राम अवतार रमेश बंसल रामपाल सिंह नवीन अरोड़ा सोनू अनिकेत वहजाद मकतूम आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।