जय बजरंग बली| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं,तो  उस काम में रुकावट  होने की संभावना बन रही है। आज आप अधिक अपव्यय भी कर सकते हैं।    

     वृष राशि- आज आपकी पहले से चली आ रही किसी समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आपका जीवन साथी से मतभेद चल रहा हैं तो, आज सुलह की कोशिश करें,आपके संबंध  सुधर सकते हैं। आप  युवा वर्ग से हैं,तो आज आपका प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है।                                                                

मिथुन राशि-आज  आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे। आपको किसी निजि परिजन की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है। वेरोजगार लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ और सफलता का सूचक है।       

                                                               

   कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ कारक है, लेकिन आज लेनदेन से बचना होगा क्योँकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है। सन्तान पक्ष से भी किसी विषय को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं।     

               

   सिंह राशि-आज आपको अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करनी होगी। अन्यथा आप बेमतलब के कामों में समय खराब कर सकते हैं।  धन का दुरुपयोग भी संभव है। माता और स्थाई संपत्ति को लेकर भी आप परेशान रह सकते। अतः आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा।

कन्या राशि-आज आपके विचार काफी  रचनात्मक रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप व्यवसाय संबंधी कोई नया प्रयोग  भी कर सकते हैं, जिसमें आपको आशानुकूल परिणाम भी मिलेंगे। अन्य कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन उन्नति और सफलता कारक है। विपरीत लिंगी के प्रति आपका आज अधिक आकर्षण रह सकता है।   

  तुला राशि-आज आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक द्वन्द अथवा मानसिक विचलन के कारण आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपका कार्य स्थल में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं।           

      वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है, नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

     धनु राशि-आज आपको काफी संभलकर चलने की जरूरत है। खासकर यदि  आपको किसी विषय-वस्तु से संबंधित निर्णय लेना हो तो,बहुत विचार की जरूरत है।किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज विचार  टाल दें।


मकर राशि-आज आपको किसी परिवारी जन के कारण प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं, और रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको  किसी संम्पन्न घर से रिश्ता मिल सकता है। आज आपको धन का लाभ  भी हो सकता है।


 कुम्भ राशि-आज आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो  सकता है।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में भी धन लाभ की संभावना है। अन्य कोई आप कर रहे हैं, तो उसमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

ad12


मीन राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही अधिक समय देना होगा। किसी नई गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आज आपको कार्य स्थल में सावधानी से रहना होगा। अन्यथा किसी आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है।  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है,ख़ासकर जो किसी किसी उच्च शिक्षण संस्थान या पसंदीदा विषय में प्रवेश पाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *