झटका| सपा मेें शामिल हुये बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा के बेटे मयंक| पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

आजमगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इनके आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर सियासी वार भी किया। उन्होंने कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छः चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं। उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री को छः चरणों के मतदान के बाद नींद नहीं आ रही है।