संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास कराता है NSS| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


विकास खंड द्वारीखाल के मुख्यालय के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल द्वारा निकटवर्ती ग्राम सभा ग्वीन बडा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्यक्रम शुरू किया गया। ग्राम प्रधान कंचन रावत, उप प्रधान मुन्नी देवी ,अध्यापक- अभिभावक संघ के अध्यक्ष कमल उनियाल,एस. एम. सी. अध्यक्षा सरला रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

ad12


कार्यक्रम को संबोधित करते हुये प्रधानाचार्य रमाकांत डवराल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व एवम छात्र जीवन पर इसके उपयोग पर प्रकाश डाला। कहा कि एनएसएस छात्रों में अद्भुत जज्बा पैदा करता है जो समाज कल्याण व देश हित के लिये बेहद जरूरी है।
PTA अध्यक्ष कमल उनियाल ने कहा इस तरह के सामाजिक सद्द्भावना वाले शिविरों को हर गाँव मे लगाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम अधिकारी विनोद भारद्वाज तथा सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुकरेती ने जीवन मे अनुशासन तथा दूसरो की सहायता के लिए छात्र-छात्राओं का आव्हान किया।
छात्र-छात्राओं द्वारा लोकगीत NSS लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भारत सिंह रावत,महिला मंगल दल ग्वीन बडा थानखाल तथा कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *