दुखद| चली गयीं सुरों की ” कोहिनूर  “| स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


बुरी खबर है। असंख्य दिलों पर सुरीली आवाज से राज करने वाली महान गायिका स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं। सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। भारत रत्न’ से सम्मानित लता दीदी ने रविवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लता दीदी के निधन से पूरा देश गमजदां है।

ad12

पीएम नरेंद्र मोदी समेत तमाम लोगों ने लता दीदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। लता मंगेशकर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। जहां डॉ. प्रतीत समदानी और डॉक्टरों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। रविवार की सुबह उन्होंने आखरी सांस ली।
पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्विट किया कि- मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *