पौड़ी|इधर से उधर अब किधर|फिर मारी पलटी|जानिये किसने|जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी
चुनावी मौसम में सियासत पूरे लय व रंगत में है। यह वह समय होता है जब सियासत पूरे आकार व रंग-रूप में प्रकट हो रही है। पौड़ी सुरक्षित सीट पर भी सियासत पूरे लय में है। यहां कभी कुछ तो कभी कुछ हो रहा है और यह आगे भी होता रहेगा। ताजा मामला पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य से जुड़ा है। ये साहब इन दिनों सियासी पलटी मारते दिखे रहे हैं। कभी इधर पलटी तो कभी उधर पलटी और अब किधर पलटी। कुछ-कुछ ऐसा ही है।

ad12


दरअसल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर आर्य पौड़ी सीट से चुनाव की तैयारी में थे। वे पौड़ी सीट पर कांग्रेस से दावेदारी कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने यहां नवल किशोर को प्रत्याशी घोषित कर दिया। इससे तामेश्वर नाराज हो गये। नाराजगी के साथ ही बगावती तेवर भी दिखाने लगे। इसके बाद खबर आयी कि तामेश्वर आर्य ने आप का दामन थाम लिया। लेकिन खबर यह भी है कि तामेश्वर आर्य को आप भी रास नहीं आयी। सोशल मीडिया पर ताजा खबर यह आ रही हैं कि तामेश्वर ने फिर पलटी मार दी वह कल कोट ब्लॉक में भाजपा में सामिल हो गए। उनका स्वागत भाजपा प्रत्याक्षी राजकुमार पोरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *