GOOD MORNING| जानियेगा आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में बहुत अच्छा रहेगा,आपकी किसी कार्य को लेकर बहुत अच्छी रणनीति बना सकते हैं। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद चला आ रहा है, तो आज आप उसे सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। माता से आपको सहयोग या प्रसन्नता मिल सकती है। लेकिन वाणी में अधिक तीक्ष्णता रह सकती है,जिस कारण आप किसी विवाद में भी उलझ सकते हैं। सन्तान से भी कुछ चिंता रह सकती है                               

  वृष राशि- आज आपको किसी खास वस्तु का सुख मिल सकता है, आपके घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा,आप घर में किसी प्रकार का पारिवारिक आयोजन भी रख सकते हैं,आपकी नौकरी व्यवसाय सुखद चलता रहेगा यदि आप कोई सामाजिक कार्य करते हैं, तो आज आपको जन समर्थन या जनता के द्वारा  सम्मान भी मिल सकता है।।      

     मिथुन राशि-आज आपके कार्य यथावत और अच्छे से चलते रहेंगे। आपको कार्य के सिलसिले में कार्य क्षेत्र से बाहर जाना पड़ सकता है, लेकिन आपकी यात्रा फायदेमंद ही रहेगी। आज आपको केवल इस बात का ध्यान रखना होगा कि यदि आप व्यवसायी हैं, तो किसी नये प्रकार के व्यवसाय में निवेश ना करें, किसी अन्य जगह भी आप निवेश करना चाहते हैं,तो आज निवेश ना करें।

   कर्क राशि-आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं, ख़ासकर आप नौकरी या व्यवसाय में कुछ प्रयोग कर सकते हैं,और उसके कुछ अच्छे परिणाम भी अवश्य प्राप्त होंगे।  वेरोजगार लोगों को भी कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। लेकिन यदि आप नेत्र विकार या मास्तिष्क विकार से गुजर रहे हैं, तो आज आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है।।                      

    सिंह राशि-आज आप उत्साह और ऊर्जा से भरे हुए रहेंगे।आप जिस भी कार्य क्षेत्र से जुड़े हैं, उसमें आज आपको कुछ अच्छे उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको भी कोई अच्छे संकेत मिल सकते हैं।

कन्या राशि-आज आप अधिक अपव्यय के कारण चिंता में रह सकते हैं। घर से दूर जाने का योग भी बन रहा है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी रह सकतीं हैं। इसी प्रकार क्रोध की अधिकता के कारण आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं।

     तुला राशि-आज का दिन कामकाजी लोगों के लिए सामान्य ही रहेगा,लेकिन जो लोग रोजगार की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज आपका कोई बहु प्रतीक्षित काम भी हो सकता है। पिता की ओर से खुशी या किसी प्रकार का सहयोग भी आपको मिल सकता है।                                                                  

    वृश्चिक राशि-यदि आप राजकीय सेवारत व्यक्ति हैं, तो आज आपको किसी प्रकार की उपलब्धि या तरक़्क़ी मिल सकती है। आप यदि नौकरी व्यवसाय हेतु विदेश जाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको कोई मौका मिल सकता है, या जाने का योग बन सकता है।    

   धनु राशि-आज आपके मन में काफी उतारचढ़ाव रह सकता हैं,साथ ही सोच-विचारों में भी नकारात्मकता की अधिकता रह सकती है। जिस कारण आप काफी असहज महसूस कर सकते हैं।अतः आज आपको मन का संतुलन और विचारों को सकारात्मक बनाये रखना होगा।

मकर राशि-आज आप जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रह सकते हैं। यदि आपका किसी के साथ हाल ही में कोई विवाद हुआ है,तो आपको उसके माध्यम से अदालत या वकील का नोटिस भी आ सकता है। आज आपको कुछ नया करने से भी बचना होगा।


 कुम्भ राशि-आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। ख़ासकर यदि आप नौकरी या व्यवसाय को लेकर किसी योजना पर काम कर रहें, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

ad12


  मीन राशि-आज आप कोई रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आपको किसी प्रिय व्यक्ति या प्रिय वस्तु मिलने का भी योग बन रहा है। आज आप जमीन,वाहन आदि ख़रीदने के बारे में विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य  संबंधी कारणों से और संतान की तरफ से आप कुछ  परेशान रह सकते हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *