सैनिक कल्याण निदेशालय हाथीबड़कला देहरादून में कार्य बहिष्कार जारी |पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे,देहरादून ब्यूरो

पूर्व सैनिक कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार को प्रदेश भर के पूर्व सैनिक संगठनों द्वारा भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। कर्मचारी इस बात से बहुत दुखी है कि मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्रीजी भ्रमण में ही व्यस्त हैं और कर्मचारियों की मांगों का उचित संज्ञान नही लिया जा रहा है। पूर्व सैनिक कर्मचारी चाहते हैं कि पूर्व सैनिक पुत्र मुख्यमंत्री धामी जी व सैनिक पृष्ठभूमि के मंत्रीजी व्यक्तिगत रुचि लेकर मुद्दो का ससमय निस्तारण कर दें।

ad12

कर्मचारियों द्वारा साय 6 बजे देहरादून गांधी पार्क शहीद स्थल पर 26/11 व शहीद सैनिकों के सम्मान व सरकार की चेतना जागृति हेतू शांति पूर्वक कैंडल/ज्योति की गई। पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक गजपाल सिंह ने पुनः आह्वान किया है कि जी.ओ जारी होने तक कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। कार्यक्रम में सचिव करन सिंह नेगी, कुमाऊँ संयोजक सुरेंद्र रौतेला, गढवाल संयोजक जयकृत सिंह कठैत,जिलों के अध्यक्ष दशरथ सिंह नेगी,हरीश ध्यानी, बी एस कैंतुरा, सुरेश जोशीजी,राजे सिंह ,रेवत सिंह रावत,सदस्य कमला तिवारी,विष्णु कनवाल, साबर सिंह बिष्ट आदि ने संबोधन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *