GOOD MORNING|HAVE A GOD DAY| जानियेगा रविवार को राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आप अपने लम्बित कामों को पूरा करने के लिए विचार बना सकते हैं। मकान के अधूरे कार्य को भी पूर्ण करने के बारे मे विचार बना सकते हैं।          

वृष राशि- आज भी आपका मन प्रसन्न और बुद्धि की तीव्रता बानी रहेंगी। आप यदि व्यपारी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई बड़ी डील या किसी एजेंसी की मेम्बरशिप मिल सकती है।                                             

  मिथुन राशि- आज आपके मन मस्तिष्क में सकारात्मक और रचनात्मक विचार प्रस्फुटित होंगे,इन विचारों का सही दिशा में उपयोग करें। दिन सुधर जायेगा।    

                                                     

कर्क राशि-आज आपके मन में भावनात्मक विचारों का वेग अधिक रह सकता है। अतः भावनाओ से नही बुद्धि से काम लेना उचित रहेगा। अन्यथा आप वेबजह चिंता मोल ले सकते हैं। बाकी आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा।

     सिंह राशि-आज आप आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। यदि आप खेल या अभिनय जगत से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको ख्याति मिल सकती हैं। वेरोजगार हैं,तो आज आप  रोजगार से जुड़ने वाले हैं।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। यदि आपने किसी बड़े काम को शुरू करने का विचार पहले से निर्धारित किया हुआ  है,और उसकी शुरुवात नही हो पा रही थी तो आज शुरू होने की पूर्ण संभावना है। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपकी पदोन्नति भी सम्भव है।                                                                     

तुला राशि-आज आपको पिछली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। व्यापार और नौकरी में उन्नति अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी धार्मिक संस्था से भी जुड़ सकते हैं।


वृश्चिक राशि-आपको आज कार्य क्षेत्र से जुड़े  कामों से  वेबजह  जूझना  पड़ सकता हैं। हालांकि आपके प्रस्तावित सभी कार्य  पूर्ण अवश्य  होंगे। साथ ही आज आपका रुझान भक्ति की ओर भी बढ़ सकता है।।      

धनु राशि-यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज आपको आपसी  सामंजस्य बिठाने की जरूरत है।अन्यथा  छोटा सा वाद-विवाद  भी बड़े कलह की शक़्ल ले सकता है। 

मकर राशि-आज आपको कार्य  क्षेत्र में कुछ अनावश्यक संघर्ष से जूझना पड़ सकता है। तथा आंशिक शारीरिक कष्ट भी रह सकता है। अतः आज आपको धैर्य और संयम के साथ दिन व्यतीत करना होगा।


 कुम्भ राशि-आज आप करना तो बहुत  कुछ चाहेंगे,लेकिन काम ठीक से समेटे नही जाएंगे। विशेष रूप से यदि आज आपकी कोई कागजी कार्यवाही प्रस्तावित है,तो टाल देना उचित होगा। मीन राशि-आज आपके घर-परिवार में बहुत ही खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आप कोई स्थाई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। अथवा किसी नये व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

ad12

मीन राशि-आज आपके घर-परिवार में बहुत ही खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आप कोई स्थाई संपत्ति या वाहन खरीद सकते हैं। अथवा किसी नये व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *