पुल्यासू की रामलीला| श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष| गुस्से में परशुराम|जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा


जनपद पौड़ी के पुल्यासू में चल रहे श्रीराम लीला मंचन का तीसरा दिवस बेहद ही खास रहा। आकर्षक साज-सज्जा, बेजोड़ कला कौशल व सधी हुयी अभिनय शैली से भरपूर श्रीराम लीला मंचन में श्रीराम-सीता विवाह का भव्य व दिव्य मंचन हुआ और इसी के साथ पंडाल श्रीराम के जयकारों व जयघोषों से गूंज उठा। श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने पर परशुराम का गुस्सा व फिर लक्ष्मण-परशुराम संवाद भी खासा पसंद किया गया।

हिमालय की गोद में बसे जनपद पौड़ी इन दिनों राममय हो रखा है। कई जगहों पर हो रहे श्रीराम लीला मंचन से धर्म-अध्यात्म का रंग बेहद गाढ़ा हो रखा है। इसी क्रम में द्वारीखाल ब्लाक के पुल्यासू गांव में श्रीराम लीला का भव्य मंचन हो रहा है। तीसरे रात्रि के मंचन में श्रीराम के शिव धनुष तोड़ने और राम-सीता का विवाह का मंचन देखकर रामभक्त गदगद हो उठे।

ad12


इस दौरान गायन व संवाद का बेजोड़ नमूना भी देखने व सुनने को मिला। शिव धनुष टूटने पर परशुराम के गुस्से में आने का मंचन भी खासा पसंद किया गया। इसके अलावा रावण-बाणासुर संवाद ने भी खूब वाहवाह बटोरी। अभिनय पक्ष में श्रीराम का अभिनय विकास नेगी, सीता का अभिनय सागर जोशी, लक्ष्मण का मोहित नेगी, विश्वमित्र का अभिनय रमेश नेगी, राजा जनक का भूपेंद्र नेगी निभा रहे हैं। इसी प्रकार से रावण का अभिनय जैकृत नेगी, बानासुर का आशिस नेगी, छब्बी राजा का नवीन नेगी, परशुराम मुकेश कुकरेती, सुबाहु का देवेन्द्र नेगी, मारीच का राहुल नेगी ने किया। दरबारी की भूमिका में सते सिंह नेगी, एवं शहिल, सुजल, प्रियांशु आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *