पुल्यासू की रामलीला| श्रीराम ने लिया जन्म और किया ताड़िका का वध| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


बदलते और सर्द हुये मौसम में भक्ति भाव की अखंड जोत का तेज व ओज वृहद आकार लेता जा रहा है। पहाड़ों की मनमोहक वादियों में इन दिनों श्रीराम लीला मंचन मन-भावन सावन कर रहा है। रामभक्तांे की उमड़ती खासी भीड़ मंचन को और भी भव्य व दिव्य बना रही है। द्वारीखाल ब्लाक के पुल्यासू में चल रहे श्रीराम लीला मंचन का नजारा देखते ही बन रहा है। यहां दिव्यता और भव्यता का अद्भुत समागम हो रहा है और इसके साक्षी बन रहे हैं रामभक्त।

जनपद पौड़ी के द्वारीखाल ब्लाक के कई जगहों पर श्रीराम लीला मंचन चल रहा है तो कई जगहों पर राज तिलक के साथ मंचन समाप्त भी हो चुका है। इन दिनों द्वारीखाल ब्लाक के पुल्यासू में श्रीराम लीला मंचन हो रहा है। पहले दिन श्रवण कुमार वध का बेहद मार्मिक मंचन हुआ था जिसे देख रामभक्तों की आंख भर आयी थी। दूसरे दिन श्रीराम जन्म का भव्य व दिव्य मंचन हुआ। राम जन्म का मंचन इतना खूबूसरत हुआ कि रामभक्तों ने तालियों ने इसका अभिवादन किया।

आज से सीधा प्रसारण फेसबुक पेज गढ़वाल की संस्कृति पर होगा

कलाकारों के बेजोड़ कला कौशल व अभिनय कला ने खूब वाहवाह बटोरी। दूसरे चरण में ताड़िका वध का मंचन किया गया। श्रीराम लीला कमेटी अध्यक्ष के विनोद नेगी ने बताया कि मंगलवार को सीता स्वयंबर का मंचन होगा। कमेटी में मंत्री का दायित्व जैकृत नेगी, कोसाध्य्क्ष का सते सिंह ने संभाला है। इसके अलावा मंच संचालन की जिम्मेदारी महेश जुगरान को दी गयी है। इसी प्रकार से मेक अप का दायित्व गजेंद्र लाल एवं वीरेन्द्र रावत निभा रहे हैं।

ad12

इसके अलावा अभिनय पक्ष में राजा दशरथ की भूमिका सते सिंह नेगी, मंत्री की मान सिंह, गुरु वशिष्ठ की भूमिका नरेश नेगी निभा रहे हैं। इसी प्रकार से विश्वामित्र का अभिनय गजेंद्र लाल, सुबाहु का नवीन नेगी, मारीच का देवेंद्र नेगी, बाली का अभिनय सागर नेगी कर रहे हैं। अन्य कलाकार में रोहित, शाहिल, सूरज,अमन, सौरभ, रोहित की भूमिका भी अहम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *