एक तरफ राज तिलक तो दूसरी ओर श्रवण कुमार ने त्यागे प्राण| द्वारीखाल से जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


गढ़वाल क्षेत्र में इन दिनांे श्रीराम लीला मंचन की धूम मची हुयी है। एक के बाद एक मंचन होने लगा है। एक जगह श्रीराम लीला मंचन समाप्त हो रहा है तो दूसरी जगह शुरू। रामभक्तों की खासी भीड़ श्रीराम लीला मंचन की साक्षी बन रही है। द्वारीखाल ब्लाक में उतिंडा गांव में राजतिलक के साथ श्रीराम लीला मंचन समाप्त हो गया है। दिव्य व भव्य माहौल में यहां श्रीराम लीला मंचन का विधिवत समापन हुआ।
वहीं, पुल्यासू में श्रीराम लीला मंचन शुरू हो गया है। पहले के मंचन ने रामभक्तों का मन मोह लिया।

ad12


श्री नीलकंठ महादेव रामलीला समिति पुल्यासू की ओर से आयोजित श्रीराम लीला मंचन में पहले दिन श्रवण कुमार वध का मार्मिक मंचन देख रामभक्तों की आंख भर आयी। यहां भी कलाकारों का बेजोड़ अभिनय देखने को मिल रहा है। साज-सज्जा लेकर संवाद व गायन शैली का हुनर देखने को मिल रहा है। श्री नीलकंठ महादेव रामलीला समिति पुल्यासू अध्यक्ष विनोद नेगी ने बताया कि श्रीराम लीला मंचन आध्यात्मिक धरोहर है। यह हमारे अंदर आध्यात्मिक शक्तियों का संचार करता है। महामंत्री जयकृत सिंह बताते हैं कि श्रीराम लीला मंचन भक्ति भाव की जोत प्रज्ज्वलित करता है। सबसे दीगर बात यह कि इससे नये कलाकारों को सशक्त मंच भी मिलता है। यहां रमेश जुगरान के निर्देशन में भव्य मंचन चल रहा है। कोषाध्यक्ष-सते सिंह, फील्ड डायरेक्टर महेश जुगरान, सह कोषाध्यक्ष विकास, सह डायरेक्टर मन्नू भाई, मेकअप मास्टर गजेंद्र सिंह, सह मेकअप मास्टर वीरेंद्र नेगी, सुमित सिंह मंत्री ग्राम प्रधान, सह डायरेक्टर सतेंद्र अपना योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *