अभी नहीं मिला गंगा में बहा युवक| राहुल सिंह की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह
बीते सात नवंबर को गंगा में बहे सहारनपुर के युवक का अभी कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस व जल पुलिस का सर्च अभियान अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार, यूपी के सहारनुपर निवासी 21 वर्षीय युवक अमित रिश्तेदारी में हरिद्वार के कांगड़ी गांव अया था। सात नवंबर को अमित स्कूटी लेकर गंगा स्नान को निकला। बताया जाता है कि गंगा स्नान के वक्त पानी के तेज बहाव के चलते अमित बह गया। सूचना पर पुलिस व जल पुलिस मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। लेकिन मंगलवार की रात समाचार लिखे जाने तक युवक को पता नहीं चल पाया है। जल व जल पुलिस का सर्च अभियान अभी भी जारी है।