मन को भा रही ” ग्वीठ ” गांव की श्रीराम लीला | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर धर्म-अध्यात्म का रंग गाढ़ा हो रखा है। इन दिनों पहाड़ों में श्रीराम लीला मंचन की धूम मची हुयी है। श्रीराम के जयघोषों व जयकारों की गूंज के साथ जगह-जगह श्रीराम लीला मंचन हो रहा है। इन दिनोें जनपद पौड़ी के चाकीसैंण के ग्वीठ गांव भी राममय हो रखा है। यहां श्रीराम लीला का मंचन चल रहा है। कलाकारोें के बेहद सुंदर अभिनय रामभक्तों को खासा पसंद आ रहा है।
ग्वीठ गांव की श्रीराम लीला मंचन में कलाकारों का अभिनय जितना संुदर है उतनी ही बेहतरीन संवाद और गायन शैली भी। मंचन के दौरान बीच-बीच स्थानीय गायकों को भी गायिकी का हुनर दिखाने का मौका भी मिल रहा है। श्रीराम लीला मंचन देखने को रामभक्तों की खासी भीड़ भी उमड़ रही है।

ad12

यहां श्रीराम का अभिनय मनोज सिंह नेगी, लक्ष्मण का अभिनय हरीश नेगी कर रहे हैं। इसके अलावा शेर सिंह नेगी खासे आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं। शेर सिंह नेगी कई प्रकार के अभिनय कर रहे हैं। शेर सिंह नेगी हनुमान का अभियन भी कर रहे हैं तो सुरूपनखा का भी। सुरूपनखा का अभिनय करते हुये उन्होंने खासी वाहवाही बटोरी। सुरूपनखा का अभिनय करते हुये मनमोहक नृत्य और उस पर बेहतरीन नृत्य हर किसी का दिल बाग-बाग कर गया। मेरा रूप देखके चंद्रमा, शरमा गया और छुप गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *