स्नान करने गया युवक गंगा में बहा| खोजबीन जारी| श्यामपुर से राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह, श्यामपुर


बुरी खबर आयी है। रिश्तेदारी में कांगड़ी गांव आया एक युवक गंगा में बह गया है। पुलिस व जल पुलिस युवक की खोजबीन कर रही है लेकिन अभी तक युवक को कोई पता नहीं लग पाया है।

ad12


जानकारी के अनुसार, यूपी के सहारनपुर निवासी 21 वर्षीय युवक अमित रिश्तेदारी में हरिद्वार के कांगड़ी गांव आया था। बताया जा रहा है कि उक्त युवक स्कूटी लेकर गंगा स्नान करने गया। वहां स्कूटी भी धोने लगा। इसी दौरान पानी के तेज बहाव के चलते युवक गंगा में बह गया। सूचना पर पुलिस व जल पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की खोजबीन शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक युवक को कोई सुराग नहीं मिल पाया था। बहरहाल, सर्च अभियान जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *