GOOD MORNING|HAPPY SUNDAY| पंडित जी लेकर आये हैं रविवार का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके मस्तिष्क में व्यवसाय संबंदी नये-नये विचार आयेंगे। और उन्हें आप कार्य रूप भी देंगे।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको पदोन्नति आदि के अवसर प्राप्त होंगे। आप अविवाहित हैं और आप अपने लिए या बच्चों के लिए रिश्ते ढूंढ़ रहे हैं,तो आज  आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

   वृष राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आप घर के पुनर्निर्माण का कार्य कर सकते हैं अथवा जमीन वाहन आदि भी खरीद सकते हैं। औषिधि आदि के व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यापार  को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध प्रेम विवाह में तब्दील होंगे।     

pandit

                                

मिथुन राशि-आज आप नौकरी या व्यवसाय संबंधी किसी प्रयोजन को पूर्ण करने हेतु यात्रा कर सकते हैं, यदि आप व्यापारी या परामर्शक व्यक्ति हैं,तो आज आपके संबंध बहुत महत्वपूर्ण लोगों से बन सकते हैं। यदि आप लेखक, निर्माता या निर्देशक आदि हैं, तो आज आपको ख्याति मिलने की पूरी संभावना है।                                                                         

.कर्क राशि-आज आप कुछ ज्यादा  महत्वकांक्षी बने रह सकते हैं। आय के साधनों को विस्तार देने के लिए आप प्रयत्न करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। यदि आप शासन के साथ मिलकर कोई काम करते हैं, तो आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप यदि पहले  नेत्र रोग से पीड़ित हैं,तो आज आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा।    

                                                                

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।आपको कार्य क्षेत्र या घर के आसपास मान सम्मान मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय में आपको बहुत अच्छे उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपको कार्य  निर्वाह करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आपको कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः आज आपको स्वयं को अनुशासन और नियंत्रण में रखना होगा। तभी आपका दिन निर्विवाद व्यतीत होगा।                                                                

        तुला राशि-आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं,व्यक्ति हैं, तो आज आपको नौकरी व्यवसाय में तरक्की और उन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको रोजगारपरक मौके मिल सकते हैं।                                                                    

वृश्चिक राशि-आज दिन आपके लिए काफी अच्छा है।भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ देगा। यदि आप किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसे तुरन्त कार्य रूप देना उचित रहेगा। जो लोग नौकरी हेतु विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें आज प्रयास तेज कर देने चाहिए। आज आप तीर्थ यात्रा पर जाने का मन भी बना सकते हैं।                                                                     

.धनु राशि-आपके लिए आज का दिन मायनों में कुछ संघर्ष कारक है, तो कुछ  मायनों में उपलब्धि कारक  रहेगा। आज आपको नौकरी अथवा व्यवसाय में कुछ  अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।लेकिन कुछ अनावश्यक कार्यों से भो आपको जूझना पड़ सकता हैं। यदि आपने कहीं नौकरी पाने के लिए आवेदन किया हुआ है,तो आज आपको शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं।      

  मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है।आपके प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे,जो लोग रोजगार स्थपित करना चाहते हैं,उनके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों के प्रेम-विवाह में पारिवारिक असहमति के कारण  में बाधा आ रही है, उन्हें आज दुबारा परिजनों के समक्ष अपने प्रस्ताव  रखने चाहिए।                                                                     

  कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ मायनों में बहुत अच्छा,तो कुछ मायनों में चुनौतीपूर्ण भी रहने वाला है। खासकर आप अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। इसी प्रकार यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी कारणवश मनमुटाव या तकरार चल रही है, तो आज मन मुटाव अधिक बढ़ सकता है।                                                                     

ad12

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको पदोन्नति या अपेक्षित स्थानान्तरण के लिए प्रयास करने चाहिए। यदि आप व्यापारी हैं, और  व्यापार में  विस्तार चाहते हैं, तो आज प्रयोग करने चाहिए। सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *