हाल-ए-मौसम | उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी | विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव
मौसम बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। 18 व 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में मौसम का मिजाज खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इन दो दिन राज्य में भारी बारिश व ओलावृष्टि होने का अनुमान है। देहरादून समेत कई जगहों पर बारिश का दौर शुरू भी हो चुका है।


मौसम विभाग द्वारा आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना जताते हुए सावधानी बरतने के को कहा गया है। मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर, 2021 को उत्तराखण्ड के हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, टिहरी व पौड़ी जनपदों के कई स्थानों भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य के कुछ स्थानों में मध्यम से तीव्र गर्जन के साथ आकाशीय बिजली व ओलावृष्टि व झक्कड़ (60-70 कि.मी.प्र.घ. से 80 किमी. प्र.घ. तक तीव्र) होने की भी संभावना व्यक्त की गयी है।
