नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर |मुकेश कुमार सूर्या की रिपोर्ट

CITY LIVE TODAY.. मुकेश कुमार सूर्या की रिपोर्ट
श्यामपुर : हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार स्वामी यतिस्वरानंद के तत्वाधान एवं ओ.एन.जी.सी.दिल्ली के सी.एस.आर. के अंतर्गत एवं अनुग्रह दृष्टिदान स्वयंसेवी संस्था के माध्यम से विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण की जनता के लिए 12 नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है

आज दिनांक 10 अक्टूबर दिन रविवार को ग्राम पंचायत श्यामपुर में नि:शुल्क आंखों की जांच शिविर का आयोजन किया गया! शिविर में 250 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच नि:शुल्क की गई जिसमें नि:शुल्क दवा एवं चश्मे भी वितरण किए गए!शिविर में सभी 71 चयनित मोतियाबिंद की बीमारी से पीड़ित सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए निर्मल आश्रम ऋषिकेश में निशुल्क ले जाया जाएगा! मरीजों को ले जाने और ऑपरेशन के बाद घर पहुंचाने की व्यवस्था के साथ-साथ मरीजों के खाने और ऑपरेशन ऑपरेशन के बाद दी जाने वाली दवाई की व्यवस्था आदि सहित सभी प्रकार की सुविधाएं अनुग्रह दृष्टिदान संस्था के माध्यम से नि:शुल्क प्रदान की जाएगी!

शिविर के दौरान नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेश यादव एवं डॉ0 संजय बर्थवाल द्वारा मरीजों की जांच की गई! संस्था के प्रबंधक संजय ओटवाल ने बताया हरिद्वार ग्रामीण जनता के लिए ओएनजीसी के सीएसआर के अंतर्गत एवं अनुग्रह दृष्टिदान संस्था के माध्यम से से 12 नेत्र शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मोतियाबिंद के 600 मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है! इसके साथ ही 1000 से अधिक लोगों को निशुल्क दवा वितरण तथा से 1500 अधिक लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए जाने का लक्ष्य है! शिविर के दौरान निवर्तमान ग्राम प्रधान श्यामपुर शकुंतला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सूर्या, सीमा चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा!
