उत्तराखंड में दो डीआईजी के तबादले | विकास श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, विकास श्रीवास्तव, देहरादून
उत्तराखंड शासन ने दो डीआईजी के तबादले कर दिये हैं। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस तथा करन सिंह नगन्याल पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस को पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विदित हो कि नगन्याल को सितंबर माह में डी आई जी अग्निशमक बनाया गया था जबकि नीरू गर्ग दिसम्बर 2020 में डी आई जी गढ़वाल के पद पर थीं।