यूपी के पूर्व सीएम दिवंगत कल्याण सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तर-प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित की गईं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का विगत 21 अगस्त को निधन हो गया था।

ad12


उनके बेटे राजवीर सिंह और पोते सौरभ सिंह ने अस्थियों को विधि-विधान से गंगा में विसर्जित किया। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे एटा से बीजेपी सांसद राजवीर सिंह अपने बेटे सौरभ सिंह, बेटी श्वेता सिंह, पत्नी प्रेमलता वर्मा, कल्याण सिंह के समधी शिवराज सिंह व समधन विजय सिंह के साथ अस्थि कलश लेकर वीआईपी घाट पहुंचे। तीर्थ पुरोहित शैलेश मोहन और पंडित गोविंदराम ने कर्मकांड करवाने के बाद अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *