जानियेगा | इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की दुनिया की क्या है योजना | प्रस्तुति-पंडित पंकज पैन्यूली

Share this news

CITY LIVE TODAY. ‍आचार्य पंकज पैन्यूली(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु)संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

वस्तुतः “ज्योतिष शास्त्र’ पूर्वाभाष का एक माध्यम है,जिससे हमें सम्भावित घटनाक्रम के बारे में शुभ या अशुभ संकेत प्राप्त होते हैं। अर्थात हमें  राशिफल से मिलने वाले संकेतों को गम्भीरता से समझना है,तभी हम शुभ सम्भावनाओं का लाभ और अशुभ घटनाक्रमों से होने वाली हानि टाल  सकते हैं। तो आयें जानते हैं,यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला  है।     

             मेष राशि- 

यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके मस्तिष्क में व्यवसाय संबंदी नये-नये आईडिया आयेंगे। और उन्हें आप कार्य रूप भी देंगे।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको पदोन्नति आदि के अवसर प्राप्त होंगे। आप अविवाहित हैं और आप अपने लिए या बच्चों के लिए रिश्ते ढूंढ़ रहे हैं,तो इस सप्ताह आपको अच्छा रिश्ता मिलने वाला है।                    

वृष राशि

आपके लिए लिए यह सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है। आप घर के पुनर्निर्माण  का कार्य एवं जमीन आदि की खरीददारी कर सकते हैं। औषिधि आदि के व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यापार  को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध प्रेम विवाह में तब्दील होंगे। 

मिथुन राशि-                         

इस सप्ताह आप  किसी प्रयोजन को पूर्ण करने हेतु यात्रा कर सकते हैं, यदि आप व्यापारी या परामर्शक व्यक्ति हैं,तो इस सप्ताह आपके संबंध बहुत महत्वपूर्ण लोगों से बन सकते हैं। यदि आप लेखक, निर्माता या निर्देशक आदि हैं, तो इस सप्ताह आपको ख्याति मिलने की पूरी संभावना है। कुल मिलाकर आपके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा है।              

आचार्य पंकज पैन्यूली(ज्योतिष एवं आध्यात्मिक गुरु)संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

                                                          

.कर्क राशि

-इस सप्ताह आप कुछ अधिक महत्वकांक्षी बने रहेंगे। आय के साधनों को विस्तार देने के लिए आप प्रयत्न करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। यदि आप शाशन के साथ मिलकर कोई काम करते हैं, तो इस सप्ताह आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप यदि नेत्र रोग से पीड़ित हैं,तो इस सप्ताह आपको आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा।                                                                       

सिंह राशि-

आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल देने वाला रहेगा। प्रारंभिक दिनों में आप अनावश्यक संघर्ष से झूझ सकते हैं, लेकिन बाकी के दिन आपके अनकूल रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य भी पूर्ण  होंगे और कुछ नई गतिविधि(कार्य संबंधी) से भी आप जुड़ेंगे।।           

   कन्या राशि-आप यदि वेरोजगार हैं,तो इस सप्ताह आप   निश्चित रोजगार से जुड़ने वाले हैं। आप मानसिक और बौद्धिक रूप से इस सप्ताह काफी मजबूत रहेंगे और भविष्य के बारे में कुछ विशेष रणनीति भी निर्धारित कर सकते हैं। आप यदि कला या किसी अन्य रचनात्मक कार्य से जुड़े हैं,तो इस सप्ताह आप  कुछ विशेष करने वाले हैं।                                                                      

तुला राशि-

आपके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं, तो तरक्की और उन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। और यदि आप अभी तक व्यवसाय या नौकरी से वंचित थे,तो इस सप्ताह आप निश्चित रोजगार से जुड़ने वाले हैं। आपको अपने किसी परिचित की सहायता भी प्राप्त हो सकती है।                                                              

वृश्चिक राशि-

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा।यदि आप किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसे तुरन्त कार्य रूप देना उचित रहेगा। जो लोग नौकरी हेतु विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें इस सप्ताह प्रयास तेज कर देने चाहिए। आप तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।                         .

धनु राशि-

आपके लिए यह सप्ताह मायनों में कुछ संघर्ष कारक और कुछ मायनों में उपलब्धि कारक रहेगा।आपको इस सप्ताह नौकरी व्यवसाय में निश्चित अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।लेकिन कुछ अनावश्यक कार्यों से भो आपको जूझना पड़ सकता हैं। यदि आपने कहीं नौकरी पाने के लिए आवेदन किया हुआ है,तो इस सप्ताह आपको शुभ संकेत प्राप्त होंगे।                                            

   मकर राशि-

यह सप्ताह आपके लिए शुभ है।आपके प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे,जो लोग रोजगार स्थपित करना चाहते हैं,उनके लिए यह  सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण है। जिन लोगों के प्रेम-विवाह में बाधा आ रही है, उन्हें इस सप्ताह अपने प्रस्ताव परिजनों के समक्ष रखने चाहिए।                                                                       कुम्भ राशि-

यह सप्ताह आपके लिए कुछ मायनों में बहुत अच्छा,तो कुछ मायनों में चुनौतीपूर्ण भी रहने वाला है। खासकर आप अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। यदि आपके दाम्पत्य जीवन में तकरार चल रही है, तो इस सप्ताह मन मुटाव अधिक हो सकता है।कहीं पैसा लगाना भी इस सप्ताह आपके लिए उचित न होगा।                                                             

मीन राशि-

ad12

इस सप्ताह आपका बौद्धिक चिन्तन बहुत अच्छा रहेगा। आपको भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो इस सप्ताह आपको पदोन्नति या अपेक्षित स्थानान्तरण के लिए प्रयास करने चाहिए। यदि आप व्यापारी हैं, और  व्यापार में  विस्तार चाहते हैं, तो इस सप्ताह प्रयास बढ़ा देने चाहिए। इस सप्ताह आप किसी प्रेम-प्रसंग में भी उलझ सकते हैं। लेकिन उलझना उचित न होगा। यह प्रेम संबंध जल्दी विवाद के साथ समाप्त हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *