टीकाकरण में कोविड गाइड लाइन हुयी ‘बेलाइन ‘ |अनिल शर्मा की REPORT

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
अच्छी बात है कि लोग कोविड टीकाकरण को जागरूक हो रहे हैं और टीका लगाने नियत सेंटरों तक पहुंच रहे हैं। लेकिन इसमें कोविड गाइड लाइन बेलाइन हो रही है। सोसल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो है। खबर में दी गयी तस्वीरें सारी लापरवाही बयां कर रही हैं। स्थिति को देखते हुये पुलिस को आना पड़ा और जब जाकर सोसल डिस्टेसिंग का पालन होने लगा है। सवाल यह है कि कोविड लाइन का पालन हर व्यक्ति को अपने-आप करना चाहिये। यह उसकी और अन्य की सेहत की हिफाजत के लिये ही है।

लालढांग क्षेत्र में प्राइमरी स्कूल में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कोविड की दूसरी लहर के बाद संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुये टीकाकरण पर खासा जोर है। लालढांग में भी आमजन टीकाकरण को आगे आ रहा है।
सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होना कितना खतरनाक है यह हर व्यक्ति जानता है लेकिन लालढांग में लापरवाही सामने आ रही है। लालढांग चैकी इंचार्ज रघुवीर रावत मौक पर पहुंचे तो तब जाकर स्थिति ठीक होनी शुरू हुयी। चैकी इंचार्ज से सख्त हिदायत दी है कि यदि सोसल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि कोविड गाइड लाइन का पालन करके कोविड को मात दी जा सकती है। सो, हर व्यक्ति सहयोग करें और कोविड गाइड लाइन का पालन करें। बहरहाल, वेरीफायर अधिकारी अर्जन सिंह, अमरीचंद, एएनएम मोनिक मोनिका जोशी, आरती के सहयोग से टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को 45 से अधिक आयु वाले 99 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 18 प्लस के 202 लोगों ने टीका लगवाया।

