इंडिया की हार पर पटाखे | हंगामा | एक हिरासत में | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

CITYLIVE TODAY. MEDIA HOUSE
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की हार के बाद पटाखे जलाने के आरोप को लेकर सिडकुल रोशनाबाद गांव में विवाद हो गया। पुलिस ने पटाखे जलाने के आरोपी को हिरांसत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि वंदना कटारियों के परिजनों ने युवक के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

ad12


बुधवार को महिला हॉकी टीम भारत और अर्जेंटीना के बीच हुए मुकाबले में भारत 2-1 से हार गई। आरोप है कि भारत के हारते ही वंदना कटारिया के गांव में कुछ युवकों ने पटाखे जलाने शुरू कर दिए। जैसे ही वंदना के परिजनों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। गांव के कई लोग भी उनके साथ आ गए। मामले की जानकारी मिलते ही सिडकुल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने हंगामा देख एक युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि हार के बाद युवक और उसके साथियों ने पटाखे जलाये थे। बताया जा रहा है कि वंदना कटारिया के परिजनों का कहना है कि युवक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कहा कि कार्रवाई न हुई तो वह आत्मदाह करने को मजबूर होंगी। बताया जा रहा है कि पुलिस को अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *