सख्त भू-कानून लागू करें सरकार | पर्वतीय सांस्कृतिक समिति ने उठायी बुलंद आवाज

सिटी लाइव टुडे, हरिद्वार
पर्वतीय सांस्कृतिक समिति द्वारा उत्तराखंड भू कानून के समर्थन में शिवालिक नगर चैक पर एकत्रित होकर कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए मानव श्रृंखला बना कर उत्तराखंड सरकार से प्राथमिकता के साथ शीघ्र वर्तमान भू कानून की धाराओं में परिवर्तन कर, हिमाचल-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम मॉडल की तरह सख्त भू-कानून लागू करने की अपील की। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सुमन पंत व सचिव श्री कैलाश भंडारी ने कहा कि देवभूमि की संस्कृति, जमीन ,जल, जंगल को सुरक्षित रखने हेतु शीघ्र भू-कानून लागू किये जाने की आवश्यकता है।

संस्था के उपाध्यक्ष अमित भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में सख्त भू-कानून लागू किया जाये। उन्होंने कहा कि वर्तमान भू-कानून में खामियां हैं जिसको दूर कर नया सख्त कानून बनाया जाये।


कोविड गाइड-लाइन के चलते कार्यक्रम को सीमित रखा गया परंतु भविष्य में सब सामान्य होने पर समिति इस मुहिम को बड़ा रूप देगी। इस मानव श्रृंखला में अमित भट्ट, रविंद्र उनियाल, रितेश गौड़, दीपा जोशी, तेजपाल सिंह नेगी, जसवंत सिंह बिष्ट, एस पी बोठियाल, सुजान सिंह बिष्ट ,श्री चंद्र बुटोला, दीपक नोटियाल, केदारसिंह रावत ,राहुल जोशी, एनएस भंडारी ,उत्तम सिंह भंडारी, जे एस भंडारी , रुक्म सिंह, बीपी काला इत्यादि शामिल रहे।
