उत्तराखंडधार्मिक

Haridwar News….कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, मेला क्षेत्र 2 सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

हरिद्वार, सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 36 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया गया है।

ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई पुलिस बल की ब्रीफिंग स्नान पर्व की ड्यूटी में तैनात किए गए समस्त पुलिस बल को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जवानों को उनकी ड्यूटी और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने विशेष रूप से भीड़ नियंत्रण, सुचारू यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

चप्पे-चप्पे पर निगरानी और जल पुलिस की तैनाती पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

ad12

इसके अतिरिक्त, गंगा घाटों पर स्नान के दौरान डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जल पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। जल पुलिस के जवान सभी प्रमुख घाटों पर लगातार मुस्तैद रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *