उत्तराखंडसंपादकीय

Dehradun: भोजन माताओं को दिया गया प्रशिक्षण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, स्कूली बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से भोजन माताओं के लिए दो दिनी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें भोजन बनाने, सुरक्षित भंडारण और बच्चों को परोसने की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान भोजन माताओं को रसोई की साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के सुरक्षित रखरखाव, भोजन पकाते समय स्वच्छता के मानकों और स्वच्छ वातावरण में भोजन परोसने के तरीकों से अवगत कराया गया। बताया गया कि खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी जोर दिया गया। विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कर स्वच्छ व सुरक्षित भोजन तैयार करने के तरीके समझाए गए। भोजन माताओं ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में भाग लिया और विद्यालय स्टाफ ने भी सहयोग किया।

ad12

फाउंडेशन के क्लस्टर हेड वेनतया दास के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत डिस्ट्रीब्यूशन हेड किशन दुबे एवं प्रीति राणा ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *