उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News… मतदान केंद्रों से जुड़े 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, अक्टूबर। जनपद में मतदेय स्थलों के युक्तिकरण के 22 प्रस्तावों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने सहमति जताई है। जिसके बाद अब मतदान केंद्रो की संख्या 1008 से बढ़कर 1016 हो जाएगी।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के भौतिक सत्यापन और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

प्रस्तावों के अनुमोदन के बाद जनपद में मतदेय स्थलों की संख्या 1008 से बढ़कर 1016 हो जाएगी। प्रस्तावों में मतदाताओं की दूरी संबंधी परेशानी दूर करने के लिए आठ नए मतदेय स्थल बनाने, एक का स्थानांतरण, तीन के भवन अथवा क्षेत्र के नाम में संशोधन और अन्य कारणों से 10 मतदेय स्थलों में बदलाव शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित एसडीएम को प्रस्तावित मतदेय स्थलों के भवनों का निरीक्षण कर मरम्मत व सुधार संबंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। कहा कि मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं होने से मतदाताओं को असुविधा नहीं होगी।

प्रस्तावित व्यवस्था के तहत यमकेश्वर विधानसभा में 181, पौड़ी में 169, श्रीनगर में 200, चौबट्टाखाल में 162, लैंसडौन में 151 और कोटद्वार में 153 मतदेय स्थल होंगे।

ad12

बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह, भाजपा से कमल किशोर रावत, क्रांति किशोर, संतोष चंदोला, राजेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस से भरत सिंह रावत, विनोद नेगी, धीरज सिंह रावत, बसपा से सुबोध कुमार, माकपा से से आयुष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *