उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News.. मायाकुंड में बनी सड़कों का लोकार्पण |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, सितम्बर। अवस्थापना विकास निधि से ऋषिकेश शहर में निर्माण कार्यों के तहत मायाकुंड में करीब 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़कों का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने लोकार्पण किया।

अग्रवाल ने कहा कि शहर में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कहा अवस्थापना विकास निधि से शहरभर में करीब 18 करोड़ रुपये के कार्य प्रस्तावित हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार सड़क और जल निकासी जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। मायाकुंड क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी।

ad12

मौके पर अधिशासी अभियंता अनिल नेगी, मेयर शंभू पासवान, पार्षद माधवी गुप्ता, अजय दास, एमएस ढौंडियाल, उषा मंडल, अमित कुमार, गोपाल शर्मा, पीके श्रीवास्तव, जितेंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *