उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri Garhwal…विश्व पर्यटन दिवस पर पौड़ी में ट्रैकिंग, साइक्लिंग और बर्ड वाचिंग |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी, सितम्बर। विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग की ओर से पौड़ी में ट्रैकिंग, साइक्लिंग और बर्ड वाचिंग गतिविधियां आयोजित की गईं। विधायक राजकुमार पोरी ने ट्रैकिंग और साइक्लिंग दलों को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम का समापन रांसी स्थित कायरा कैलाश होटल में गोष्ठी के साथ हुआ।



जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि पौड़ी में ट्रैकिंग, साइक्लिंग, बर्ड वाचिंग, साहसिक और ग्रामीण पर्यटन की संभावनाएं हैं। उन्होंने पर्यटन विकास में जनभागीदारी, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और विभिन्न हितधारकों के समन्वय पर जोर दिया।



उन्होंने बताया कि जनपद में साहसिक पर्यटन पार्क तैयार किया जा रहा है, जबकि जेल म्यूजियम का कार्य प्रगति पर है। राहू मंदिर, हंटर हाउस समेत अन्य ऐतिहासिक स्थलों को स्टोरी टेलिंग और अनुभव आधारित पर्यटन से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।



विधायक ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने होम-स्टे, ग्रामीण पर्यटन और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने की जरूरत बताई।

जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि ट्रैकिंग दल बुवाखाल से झंडीधार और टेका मार्ग होते हुए रांसी पहुंचा। साइक्लिंग रैली पर्यटन विभाग परिसर से सर्किट हाउस, टेका मार्ग, झंडीधार ट्रैक और बुवाखाल होते हुए कायरा कैलाश होटल पहुंची।

बर्डिंग गाइड ट्रेनर राजीव बिष्ट ने पक्षी अवलोकन और जैव विविधता संरक्षण की जानकारी दी। बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में 400 से अधिक पक्षी प्रजातियां दर्ज की जा चुकी हैं। वन्यजीव विशेषज्ञ जॉय हुकिल ने वन्यजीव संरक्षण और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व पर जानकारी साझा की।

ad12

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी पर्यटन विमल कुमार, ट्रैकर कुलदीप गुसाईं, प्रशांत नेगी, रितेश नेगी, मनोज सिंह, जमन सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *